इस बारे में बात करते हुए सोना कहती हैं कि 'ये बेहद ही शर्म की बात है कि बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद हिंदी ही सही से नहीं बोल पाते'. सोना ने इस बारे में आगे कहा कि 'साउथ सिनेमा जहां अपनी संस्कृति को अपनाता है, तो वहीं कुछ हिंदी फिल्म एक्टर्स भाषा तक को ठीक से बोलने के लिए संघर्ष करते हैं'. इतना ही नहीं भाषा पर चल रहे विवाद के बारे में बात करते हुए सोना कहती हैं कि 'मैं एक बात कह सकती हूं कि मैंने 'आरआरआर' और 'पुष्पा' देखी है और इसे देखने के बाद मैं एक भी बात कह सकती हूं, सलाम! प्रयास, कला निर्देशन, कास्टिंग सभी शानदार थी'.