7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जुड़वा-2 ने 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा किया पार

‘जुड़वा 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 200 करोड़ के पार, तीसरे हफ्ते भी कमाई जारी...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 15 Oct 2017, 8:24 PM IST

Judwaa 2

Judwaa 2

अभिनेता वरुण धवन, जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू अभिनीत 'जुड़वा-2' ने 16 दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह जानकारी फिल्म के निर्माताओं ने दी। 'जुड़वा-2' 29 सितंबर को रिलीज हुई थी और यह डेविड धवन के निर्देशन में बनी और सलमान खान अभिनीत 'जुड़वा' का रिबूट है।

फॉक्स स्टार स्टूडियो और साजिद नडियाडवाला द्वारा समर्थित इस एक्शन कॉमेडी फिल्म ने शनिवार को 2.65 करोड़ रुपए बटोरे जिसके बाद भारत में फिल्म की कुल कमाई 130.21 करोड़ रुपए हो गई। निमार्ताओं की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि फिल्म ने कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर अब तक 203.33 करोड़ रुपये कमा लिए है।

वरुण ने 'जुड़वा-2' में सलमान द्वारा निभाए गए किरदार प्रेम और राजा को पर्दे पर दोबारा से जिंदा किया है। जैकलिन और तापसी ने करिश्मा कपूर और रंभा का किरदार निभाया है। निर्माता के अनुसार, शाहरुख खान की 'रईस' और अक्षय कुमार की 'टॉयलट-एक प्रेम कथा' के बाद 'जुड़वा-2' दुनिया भर में 200 करोड़ रुपए की कमाई पार करने वाली 2017 की तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

वरुण तोड़ने वाले हैं अक्षय कुमार का रिकॉर्ड
जुड़वा 2 की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखकर ये साफ कहा जा सकता है कि ये फिल्म जल्द ही अक्षय कुमार की साल की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। दरअसल वरुण धवन की फिल्म ने रिलीज के 16 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 130 करोड़ रुपए का आंकड़ा पूरा कर लिया है और अक्षय की फिल्म टॉयलेट की 16 दिन की कमाई 134 करोड़ रुपए दर्ज की गई थी। अब इस बात से पर्दा जुड़वा 2 की रविवार तक की रिपोर्ट को ही से ही उठ सकता है कि क्या जुड़वा 2 अक्षय की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा को 16 डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिकॉर्ड में पछाड़ पाएगी या नहीं?

बता दें कि जुड़वा 2 पहले ही अपने ओपनिंग कलेक्शन की बदौलत साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनर का रिकॉर्ड बना चुकी है। और इस फिल्म के वीकेंड कलेक्शन ने तो कई सुपरस्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं। सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट की वीकेंड कलेक्शन (64.77 करोड़ रु) और रईस की वीकेंड कलेक्शन (59.83 करोड़ रु) के बाद जुड़वा 2 साल की सबसे ज्यादा वीकेंड कलेक्शन बंटोरने वाली फिल्म बन गई है। जुड़वा 2 के वीकेंड कलेक्शन ने अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा, जॉली एलएलबी 2, काबिल और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

जुड़वा 2 साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में
कई बॉलीवुड सुपरस्टार्स के स्टारडम को टक्कर दे रहे वरुण धवन की जुड़वा 2 बड़े बजट की फिल्म होने के बावजूद पांच दिनों में हिट हो गई है। बॉक्स ऑफिस के लिए वरुण धवन बॉलीवुड का भरोसेमंद चेहरा साबित हो रहे हैं। जुड़वा 2 समेत उनकी आठ फिल्मों की कमाई भी रिकॉर्डतोड़ रही है। कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर वो तीनों खान को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। जुड़वा 2 का बजट 75 करोड़ बताया जा रहा है जिसमें से 60 करोड़ प्रोडक्शन कॉस्ट है और 15 करोड़ फिल्म की पब्लिसिटी पर खर्च हुए हैं। फिल्म को 3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म ने अपने पहले वीक से पहले ही बजट की भरपाई कर ली है। इस लिहाज से फिल्म इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है।