4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राघव लॉरेंस ने सलमान खान और वरुण धवन को पछाड़ा, 1400 लोगों के साथ बनाया रिकॉर्ड

आपको बता दें कि 'कंचना' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2007 में 'मुनी' नाम से रिलीज हुई। 2011 में इसका सेकंड पार्ट ....
2 min read
Google source verification
Raghava Lawrence

Raghava Lawrence

'मुन्नी' फ्रैंचाइजी 'कंचना 3' इस सप्ताह रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी में राघव लॉरेंस मुख्य भूमिका में हैं। राघव के अलावा इस फिल्म में वेधिका, ओविया, निकी तम्बोली, सूरी कोवइ सरला, देवदर्शिनी जैसे कलाकार नजर आएंगे। लॉरेंस इस फिल्म में एक संत की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के बारे में नवीनतम अपडेट सामने आया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, राघव लॉरेंस ने इस फिल्म में एक गाने के लिए 1400 डांसर का इस्तेमाल किया है। बताया जा रहा है कि इसे बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। खबरों के अनुसार इस गाने को पिछले दिनों शूट किया और लॉरेंस ने खुद इसे कोरियोग्राफ किया है।

आपको बता दें कि सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' में 500 बैकग्राउंड डांसर्स का इतेमाल किया गया। वहीं, वरुण धवन की अपकमिंग मूवी 'कलंक' में भी एक गाने में 500 डांसर नजर आएंगें।

आपको बता दें कि 'कंचना' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2007 में 'मुनी' नाम से रिलीज हुई। 2011 में इसका सेकंड पार्ट 'मुनी 2: कंचना' रिलीज हुआ। अब 2019 में इसी सीरीज की अगली फिल्म 'कंचना 3: काली' रिलीज होने जा रही है। इन सभी फिल्मों का निर्देशन रॉघव लॉरेंस ने किया है। 'कंचना 3' कॉमेडी के साथ-साथ हॉरर भी है। यह फिल्म 19 अप्रेल को रिलीज होने जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग