
Kangana Ranaut after cisf jawan slapped incident visited Sadhguru
Kangana Ranaut Visits Sadhguru: एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को लेकर बड़ी खबर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी फिल्मों से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF जवान ने थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। कई कंगना को सपोर्ट कर रहे थे तो कई उन्हें ही गलत बता रहे थे। ऐसे में एक बार फिर कंगना रनौत चर्चा में हैं। उनकी कुछ फोटोज सामने आ रही हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में शानदारी जीत और सांसद पद की शपथ लेने के बाद कंगना सद्गुरु की शरण में पहुंची हैं।
कंगना रनौत की जो फोटो सामने आई हैं वह एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। कंगना सद्गुरु के आश्रम कोयंबटूर पहुंची हुई हैं। जहां से उन्होंने तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरी हैप्पी प्लेस" और ईशा फाउंडेशन को टैग भी किया है।
कंगना रनौत ने जो तस्वीरें शेयर कि है उसमें वह सफेद बॉर्डर वाली गुलाबी रंग की साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में एक्ट्रेस की कुर्सी के साइड में बैठी हुई हैं। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस ईशा फाउंडेशन में आदियोगी शिव की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिखाई दे रही हैं। यूजर अब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, "थप्पड़ के बाद भगवान के पास।" दूसरे ने लिखा, "सांसद जी को शिव जी का आशीर्वाद मिल ही गया।"
Published on:
12 Jun 2024 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
