
कंगना रनौत ने किया राजनीति और बॉलीवुड करियर पर रिएक्ट
Kangana Ranaut Reacts Politics and Bollywood: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत जल्द अपनी नई फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। वहीं, वह अब बीजेपी सांसद भी हैं। ऐसे में उनका राजनीति और फिल्मों में संतुलन बनाना काफी मुश्किल हो रहा है। एक्ट्रेस ने ये खुद मान लिया है कि एक साथ न तो वह अपनी हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट देख सकती हैं और न ही वह फिल्मों में काम कर सकती हैं। इसे सुनकर जरूर कंगना के फैंस हैरान हो रहे होंगे। क्योंकि पहले भी खबर थी कि कंगना एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपने राजनीतिक करियर पर फोकस करना चाहती हैं।
कंगना रनौत ने इस साल के लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से इलेक्शन लड़ा था और अच्छे बहुमत से उन्होंने जीत हासिल की थी, पर पहले जहां कंगना बेहद खुश थी अब थोड़ी निराश होती जा रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि शायद राजनीति उनके फिल्मी करियर में अड़चन पैदा कर रही है। कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने फिल्मी करियर और राजनीति दोनों में दोहरी भूमिकाएं निभाने के दौरान आने वाली मुश्किलों पर बात की थी। ऐसे में खुद कंगना ने मान लिया है कि वह दोनों करियर में तालमेल नहीं बैठा पा रही हैं। उनकी आने वाली फिल्मों को काफी नुकसान हो रहा है। अब उनकी कई समय से अटकी हुई फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। इसके बाद वह कौन सी फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करेंगी कोई नहीं जानता।
कंगना ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि एक सांसद होना काफी कठिन काम है। यहां आपको हर समय मौजूद रहना पड़ता है। खासतौर पर मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लिए मुझे काफी मुस्तैद रहना पड़ेगा। क्योंकि यहां बाढ़ आई हुई है। ऐसे में हर जगह मौजूद होना है। मुझे हिमाचल में जाकर देखना है कि वहां के हालात अभी क्या है? चीजें ठीक हुई हैं या नहीं। वहीं, मेरा बॉलीवुड करियर भी खराब हो रहा है।"
Published on:
13 Aug 2024 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
