
kangana ranaut
बॉलीवुड 'क्वीन' यानी कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में कंगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभा रही हैं।
श्रीदेवी के निधन के बाद ओवर टाइम कर रहे हैं अर्जुन कपूर
हाल ही में इस फिल्म के सेट से कंगना की नई तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में कंगना गुलाबी रंग की नेट की साड़ी में नजर आ रही है। साथ ही इस खूबसूरत साड़ी में कुंदन का वर्क कमाल का लग रहा है।
यह तस्वीर फेमस ड्रेस डिजाइनर नीता लूला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि डिजाइनर नीता ने यह तस्वीर कंगना के जन्मदिन के मौके पर साझा किया था और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इस तस्वीर के साथ नीता ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो कंगना। तुम हमेशा ही लोगों को अपने काम से प्रेरित करती रहो। भगवान आपका भला करें।'
'मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ झांसी' से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे फिल्मी दुनिया में अपने कॅरियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में अंकिता रानी लक्ष्मीबाई की खास दोस्त झलकारी बाई के रोल में नजर आएंगी। कुछ समय पहले अंकिता का लुक भी सामने आया था। अंकिता को जी टीवी के सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में देखा जा चुका है। इस फिल्म में अतुल कुलकर्णी 'तात्या टोपे' वहीं सोनू सूद 'सदाशिव' की भूमिका निभा रहे हैं।
Updated on:
26 Mar 2018 11:07 am
Published on:
26 Mar 2018 09:27 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
