28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मम्मी करीना की इस हरकत से तिलमिला उठे तैमूर, वजह आपको हैरान कर देगी

करीना कपूर उनके बेटे तैमूर की ताजा तस्वीर सामने आई हैं। मौका का करीना के जन्मदिन का...

2 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Sep 22, 2017

Kareena_kapoor

Kareena_kapoor

करीना कपूर के 9 महीने के बेटे तैमूर अली खान की एक ओर अद्भुत तस्वीर सामने आई हैं। करीना 21 सिंतबर को 37 बरस की हो गई हैं। इस मौके करीना ने पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड के अनेक सेलेब्स ने शिरकत की। जन्मदिन के मौके पर करीन कपूर ब्लैक कलर टी-शर्ट में बहुत खूब लग रही थीं। पार्टी के दौरान करीना अपने बेटे तैमूर को छाती से लगाकर उसकी गाल पर प्यार चुंबन करती नजर आईं। मम्मी करीना की इस हरकत से तिलमिला उठे तैमूर मीडिया के कैमरों के सामने मुस्कारते हुए दिखाई दिए।

करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान का जन्म पिछले साल दिसंबर में हुआ था। बता दें कि तैमूर हमेशा पापराजी के कैमरों के सामने शांत नहीं रहते। हाल में जब करीना कपूर दिल्ली से अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का शूटिंग शेड्यूल पूरा करके मुंबई लौटी तो तैमूर अली खान रोते हुए दिखाए दिए थे।

बता दें कि तैमूर अली खान इतनी छोटी सी उम्र में इतना मशहूर हो गया है कि हर कोई उसकी एक झलक पाने को बेताब रहता है। इतनी छोटी से उम्र में तैमूर गुची कंपनी के जूते पहनते हैं। हाल में तैमूर अपनी मम्मी करीना के साथ स्विट्जरलैंडी की सैर पर गए थे। इसती छोटी उम्र में तैमूर ने अपना बेस्ट फ्रेंड बना लिया है। आप सोच रहे होंगे वो कौन है? तो आपको बता दें कि तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य तैमूर का ब्रेस्ट फ्रेंड है।

करीना ने लास्ट नाइट अपने बर्थडे पार्टी में अपनी सिस्टर करिश्मा कपूर और अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और करण जौहर समेत अनेक बॉलीवुड स्टार को आमंत्रित किया था। पिछले सप्ताह करीना कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग के लिए सोनम कपूर के साथ दिल्ली में थीं। यह करीना की तैमूर के जन्म के बाद पहली बॉलीवुड फिल्म हैं। तैमूर करीना और सैफ का पहला बच्चा है। रंगून स्टार सैफ अली खान के उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे हैं। 24 वर्षीय सारा अली और 16 वर्षीय इब्राहिम। बता दें कि सारा अली खान बॉलीवुड फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म की शूटिंग शूरू हो चुकी है। इस फिल्म में सारा के अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं और अभिषेक कपूर फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।