
करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें स्लो मोशन शॉट्स काफी पसंद है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह स्लो मोशन में चलती नजर आ रही हैं। इसमें वह एक जैकेट पहनी हुई हैं, जिस पर पुलिस लिखा हुआ है, जिसे देखते हुए ऐसा लगता है कि इसे शायद 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के दौरान फिल्माया गया है।
वीडियो के कैप्शन में करीना ने लिखा है, ''ओह, मुझे स्लो मोशन शॉट्स कितना पसंद है...।' होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित 'अंग्रेजी मीडियम' साल 2017 में आई कॉमेडी फिल्म 'हिंदी मीडियम' का स्पिन ऑफ है। फिल्म के इस दूसरे भाग में इरफान खान, करीना कपूर खान, राधिका मदन और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।
View this post on InstagramOh how I love slo mo shots... captured by the mad @homster
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
इसके अलावा करीना अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में भी नजर आएंगी। आमिर अपनी हर फिल्म में खास मेहनत करते नजर आते हैं। इस बार भी 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए वो कुछ हटकर करने की कोशिश में है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। पोस्टर में आमिर एक सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक पगड़ी बांध रखी है।
Published on:
12 Mar 2020 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
