
Kareena_Kapoor
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर रईस खानदान से ताल्लुक रखती हैं और रजवाड़े खानदान की बहू हैं। उनके शौक भी रजवाड़ो जैसे ही है। करीना शुरू से महंगे और ब्राडेड कपड़ों की शौकीन हैं और इस तरह वह अपने बेटे तैमूर की परवरिश कर रही है। तैमूर भी कई बार ब्राडेड कपड़ों और जुतों को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। लेकिन अबकि बार तैमूर की मॉम करीना कपूर अपनी महंगी शर्ट को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को करीना कपूर अपनी बहन करिश्मा कपूर , अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता राव और मलाइका अरोड़ा के साथ मस्तीभरे अदांज में पार्टी करती दिखीं।
इस पार्टी में नताशा पूनावाला, उनकी बुआ रीमा जैन और हसीना जेठमलानी के अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। इनकी पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं, जिसमें सभी पार्टी का खूब लुफ्त उठाते दिख रहे हैं। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अमृता अरोड़ा ने सोशल अकाउंट पर शेयर किए हैं। जिसमें करीना 57,000 रुपए की गूची ब्रांड की पीले कलर की शर्ट पहने नजर आई। सिल्क की इस शर्ट के साथ करीना ने गुलाबी रंग का स्कार्फ भी पहन रखा था। करीना का यह शर्ट मेड इन इटली है और प्योर सिल्क का है।
पिछले दिनों करीना अपनी कमबैक फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग में बिजी थीं और अब करीना अपने दोस्तों और साथियों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। करीना आखिरी बार अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'की एंड का' में नजर आईं थी। इसके बाद उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते कुछ वक्त का ब्रेक ले लिया था। वह जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक करने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं और फिल्म को रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर , स्वरा भास्कर और शिखा तख्तानी नजर आएंगी।
Published on:
23 Nov 2017 07:07 pm
