वहीं अगर इस फिल्म के बारे में बात की जाए तो, फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और गोविंद नामदेव नजर आ रहे हैं. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में लगी है, जिसकी टिकट्स अभी भी बिक रही हैं. वहीं अगर कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो इस फिल्म के बाद जल्द ही 'शहजादा', 'फ्रेडी', 'कैप्टन इंडिया' और साजिद नाडियाडवाला की एक फिल्म, जिसका नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' रखा गया था और अब बदलने का विचार किया जा रहा है में नजर आने वाले हैं.