दरअसल, वरुण धवन की ये रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका पहला पंजाबी गाना 'नाच पंजाबन' हाल में रिलीज हुआ है. गाने को काफी पसंद भी किया जा रहा है, लेकिन पाकिस्तान के सिंगर अबरार-उल-हक (Abrar ul Haq) ने इस गाने को लेकर फिल्म के मेकर्स पर इसको चुराने का आरोप लगाया है. वहीं बीते दिनों यानी 27 मई को फिल्म के इस हाने की लॉन्चिंग की गई थी. इस गाने में वरुण, कियारा के साथ अनिल और नीतू कपूर भी जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. इससे पहले इस गाने को लेकर पाकिस्तानी सिंगर ने एक ट्वीट किया था. वहीं अब इन सभी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर वरुण धवन का रिएक्शन आया है.