
कटरीना कैफ हैं प्रेग्नेंट? (Katrina kaif pregnant?)
Katrina Kaif Pregnant: बॉलिवुड के क्यूटेस्ट कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति विक्की का हाथ थामे हुए सड़कों पर वॉक कर रही हैं। कटरीना कैफ ने इस वीडियो में ओवर साइज कपड़े पहने हुए हैं। कटरीना कैफ को उनके पति विक्की कौशल सहारा देते हुए वॉक करा रहे हैं। कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देख कटरीना कैफ के फैंस ने उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों लंदन में एन्जॉय कर रही हैं। विक्की कौशल की भारत में ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम 3’ की शूटिंग चल रही है। इसी बीच विक्की कौशल अचानक ने अपनी पत्नी के साथ लंदन में दिखे हैं। दरअसल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को साथ में पब्लिक एरिया में कम ही स्पॉट किया जाता है। इसी बीच कपल का लंदन की सड़कों पर वॉक करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्की कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ को वॉक करने में सहारा देते हुए नजर आ रहे हैं। कटरीना कैफ भी अपने पति विक्की कौशल का हाथ थामे हुए दिख रहे हैं। कटरीना कैफ ने इस वीडियो में ओवर साइज साइज कोट पहने हुई हैं। कपल के इस वीडियो से उनके फैंस कयास लगा रहे हैं की जल्द ही विक्की और कटरीना के घर खुशखबरी आने वाली है। इस वीडियो को देख कर फैंस कयाद लगा रहे हैं कि कटरीना कैफ कहीं प्रेग्नेंट तो नहीं हैं?
कटरीना और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर साल 2021 में राजस्थान में शादी की थी। कपल की शादी का तीसरा साल चल रहा है ऐसे में फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उन्हें कोई गुड न्यूज मिलेगी।
कटरीना कैफ अब सत्ते पे सत्ता रिमेक, और कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन में भी नजर आने जा रही हैं। वहीं विक्की कौशल बैड न्यूज, तख्त, मिस्टर लेले, सारे जहां से अच्छा की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं।
Updated on:
21 May 2024 03:18 pm
Published on:
21 May 2024 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
