अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) 3 जून को रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस बेहद बुरी तरह फ्लॉप रही. इससे पहले भी अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडे' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन अक्षय कुमार अब इन फिल्मों को पीछे छोड़ आगे बढ़ गए हैं और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हो चुके हैं, जिनकी शूटिंग चल रही है. इन फिल्मों में उनकी 'राम सेतू', 'रक्षाबंधन' और 'गोरखा' जैसी फिल्में शामिल है. इससे पहले अक्षय की इस फिल्म के फ्लॉप की आकाशवाणी करने वाले एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स केआरेक (KRK) उनको ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.