वहीं सामने आ रही खबरों की माने तो शो में 'दयाबेन' का किरदार निभाने के लिए एक दूसरी एक्ट्रेस राखी विजन (Rakhi Vijan) को फाइनल कर लिया गया है. वहीं दयाबेन की एंट्री को लेकर शो में 'जेठालाल' का करिदार निभाने वाले दिलीप जोश (Dilip Joshi) ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि 'वो तो... हां, देखिए अभी. दया आने वाली थी, लेकिन... फिर से उसने हमें उल्लू बना दिया है, तो अभी पता नहीं है कि असित भाई क्या चाहते हैं'. दिलीप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं.