5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लता मंगेशकर की हालत कल हो गई थी नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया था शिफ्ट

आज लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती हुए 27 दिन हो चुके हैं। 8 जनवरी को ही उन्हें भर्ती करवाया गया था। उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Feb 05, 2022

लता मंगेशकर की हालत हुई नाजुक, फिर वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

लता मंगेशकर की हालत हुई नाजुक, फिर वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत फिर से बिगड़ गई है। वो पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी। जिसके बाद 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पिछली 30 जनवरी को उनकी हालत में सुधार हुआ था तब उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था, मगर फिर से उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें दोबारा लाइफ सपोर्ट सिस्टम वेटिंलेटर पर रखा गया था।


आपको बता दें कि लता मंगेश्कर 92 साल की हैं और उन्हें उम्र से संबंधी अन्य समस्याएं भी हैं। इस बीच देश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं की जा रही थी कि वो जल्दी से जल्दी ठीक हो जाएं। मगर आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

यह भी पढ़ें:राजकुमार ने भरी महफिल में निकाल दी थी सलमान खान की अकड़, कहा- 'अब्बा से पूछकर आओ कि हम कौन हैं'


लता मंगेशकर का उपचार कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी और उनकी टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। डॉक्टर्स की एक टीम 24 घंटे इलाज के लिए अस्पताल में मौजूद हैं। इससे पहले भी साल 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


आपको बता दें, लता मंगेशकर ने अपने करियर में कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से भी ज्यादा गाने गा चुकीं हैं, जिसके लिए उन्हें सर्वोच्च भारतीय नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्मविभूषण, दादा साहब फाल्के अवॉर्ड समेंत दर्जनों पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: 'शाका लाका बूम बूम' की पिया अब हो गई है इतनी बड़ी, एश्वर्या राय की फिल्म 'कुछ ना कहो' में भी निभा चुकी हैं रोल