2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘शाका लाका बूम बूम’ की पिया अब हो गई है इतनी बड़ी, एश्वर्या राय की फिल्म ‘कुछ ना कहो’ में भी निभा चुकी हैं रोल

90 के दशक में जिसने भी 'शाका लाका बूम बूम' शो देखा होगा, वो लोग जरूर उनके स्टारकास्ट को आज भी बहुत याद करते होंग, ये शो 90 के दशक में बच्चों का पसंदीदा शो था। इसी शो में एक क्यूट-सी सीधी-सादी बच्ची थी जिसका नाम 'पिया' था। आज उस बच्ची का नाम टेलीविजन की दुनिया में हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 5 Feb 2022, 2:06 PM IST

'शाका लाका बूम बूम' की पिया अब हो गई है इतनी बड़ी, एश्वर्या राय की फिल्म 'कुछ ना कहो' में भी निभा चुकी हैं रोल

'शाका लाका बूम बूम' की पिया अब हो गई है इतनी बड़ी, एश्वर्या राय की फिल्म 'कुछ ना कहो' में भी निभा चुकी हैं रोल

शो 'शाका लाका बूम बूम' में पिया का किरदार निभाने वाली बच्ची कोई और नहीं, बल्कि छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट हैं। आज जेनिफर छोटे पर्दे की सबसे बड़ी कलाकारों की लिस्ट में शामिल हैं। जेनिफर विंगेट छोटे पर्दे पर हर तरह के रोल किए हैं। उन्होंने करियर शुरूआत वह 10 साल की उम्र में फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' से की थी। उन्होंने ऐश्वर्या राय की फिल्म 'कुछ ना कहो' में भी पूजा का रोल किया था।

साल की उम्र से लेकर अब तक जेनिफर विंगेट का चार्म दर्शकों को दीवाना बनाए रख रहा है। वो बतौर चाइल्ड एक्टर कई बड़े स्टार्स के साथ नजर आ चुकी है। ऐश्वर्या राय के अलावा उन्होंने रानी मुखर्जी, आमिर खान, मनीषा कोइराला के साथ स्क्रीन शेयर किया है। छोटे पर्दे पर वो बचपन से ही काम करती आ रही हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक जेनिफर विंगेट ने हर जगह अपनी एक्टिंग का परचम लहराया है।


अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट किरदार निभाए हैं, जिनमें से 'सरस्वतीचंद्र' में 'कुमुद देसाई' बनकर, 'बेहद' में 'माया मल्होत्रा' और 'बेपनाह' में 'जोया सिद्दीकी' के रोल को दर्शको ने बहुत पसंद किया है। जेनिफर अब वेब सीरीज में भी काम कर रही हैं।

यह भी पढ़ें:अक्षय कुमार की 'पद्मावत' के बाद अब 'पृथ्वीराज' पर भड़की करणी सेना, बैन लगाने की कर दी मांग


जेनिफर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो सुर्खियों में रही हैं, मगर साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने 9 अप्रैल 2012 में अपने दोस्त और 'दिल मिल गए' के सह कलाकार करन सिंह ग्रोवर से शादी कर ली थी। खबरों के मुताबिक, जेनिफर ने दिल मिल गए के सेट पर करण को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था क्योंकि वो उन्हें किसी दूसरी लड़की के लिए धोखा दे रहे थे। नवम्बर 2014 में दोनों का तलाक हो गया।


तलाक के बाद करण ने जहां बिपाशा बसु के साथ शादी कर ली, तो वहीं जेनिफर आज भी सिंगल हैं। उनकी पर्सनल लाइफ में कुछ भी हुआ हो लेकिन जेनिफर ने अपना करियर अपने दम पर बनाया है और आज वो टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है।

यह भी पढ़ें: राजकुमार ने भरी महफिल में निकाल दी थी सलमान खान की अकड़, कहा- 'अब्बा से पूछकर आओ कि हम कौन हैं'