
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया किसी न किसी वजह से छाई रहती हैं। कभी अपनी हॉट फोटोज और योग पोज को लेकर, तो कभी अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ फोटोज के चलते। इस बार एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह अंगूठी पहने नजर आ रही हैं।
'खुशी यहां से शुरू होती है'
मलाइका अरोड़ा ने इस पोस्ट के कैप्शन में अंगूठी के बारे में लिखा,' कितनी स्वपनिल है ये रिंग, बहुत प्यारी है। खुशी यहां से शुरू होती है। अगर आपके दिमाग मेंं अपने के जीवन के प्यार के लिए सवाल उठ रहा है, तो ये इंगेजमेंट रिंग्स बहुत गार्जियस हैं। आप अपनी पसंद से भी इसे बनवा सकते हैं, है ना शानदार?' इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। अंगूठी देख कुछ फैंस ने यह समझ लिया कि एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है। कुछ लोग इसे अर्जुन कपूर से जोड़कर कमेंट्स करने लगे।
फूड शो में आएंगे नजर
अर्जुन और मलाइका, करीना कपूर खान, करण जौहर और प्रतीक गांधी 15 अप्रेल से डिस्कवरी प्लस के कुकिंग शो 'स्टार्स वर्सेज फूड' में खाना बनाते नजर आएंगे। डिस्कवरी प्लस ने इस शो का पहला लुक अपनी फर्स्ट एनिवर्सरी पर रिलीज किया। शो में हर सप्ताह स्टार्स प्रोफशनल शैफ के सुपरविजन में कुछ नया खाना बनाएंगे। 'स्टार्स वर्सेज फूड' के पहले एपिसोड में करीना कपूर खान प्रोफेशनल शैफ के गाइडेंस में अपने फ्रेंड्स के लिए डिश बनाएंगी।
साथ में मनाया था न्यू ईयर
गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर साथ स्पॉट किए जाते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जो दोनों के खास बॉन्ड को दिखाता है। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए अर्जुन कपूर गोवा पहुंचे थे। यहां मलाइका अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने आई थीं। सामने आई कुछ फोटोज में परिवार के साथ अर्जुन भी दिखाई दिए थे।
Published on:
14 Apr 2021 12:41 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
