वजन कम करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं
हाल ही फिल्म के प्रमोशन के दौरान मनोज ने वजन कम करने को लेकर कहा, 'मुझे खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना पड़ता था। मैं जो कर रहा था वह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक नहीं था। शरीर से प्रोटीन खत्म होना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। यह आपके स्वास्थ्य को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है।' उन्होंने कहा, 'मैं अपना बहुत सारा वजन कम करके एक बीमार व्यक्ति जैसा दिखना चाहता था।' उन्होंने अपने बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे घर में अकेले में बात करना आम बात हो गई थी। मेरी पत्नी आश्चर्यचकित रहती थीं कि मैं क्या बुदबुदाता रहता हूं। वह मुझसे पूछती रहती थीं, 'क्या तुमने कुछ कहा? क्या तुम खुद से बात कर रहे हो? ये अच्छे लक्षण नहीं हैं। कृपया अपना ध्यान रखो।