28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋषि कपूर की इन पांच हिट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

ऋषि कपूर की इन पांच हिट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
2 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Rahul Yadav

•

Sep 02, 2018

Rishi Kapoor Hit Movies

कपूर परिवार का बॉलीवुड से पुराना नाता रहा है। इसी परिवार में जन्मे ऋषि कपूर का भी हिंदी सिनेमा में काफी योगदान रहा है। उन्होंने कई ऐसी फिल्में की, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा दिया था। ऋषि ने बॉलीवुड में पिता राजकपूर की फिल्म 'बॉबी' से डेब्यू किया था। ये फिल्म साल 1973 में रिलीज की गई थी। मूवी ने जबरदस्त कमाई की थी। बता दें कि इस फिल्म से एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया ने भी अपने कॅरियर की शुरूआत की थी।

Rishi Kapoor Hit Movies

डायरेक्टर मनमोहन देसाई की फिल्म 'अमर अकबर एन्थोनी' साल 1977 में रिलीज की गई थी। इसमें ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने लीड रोल निभाया था। इस जोड़ी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया था।

Rishi Kapoor Hit Movies

डायरेक्टर हरनाम सिंह रवैल की फिल्म 'लैला मजनू' साल 1979 में रिलीज की गई थी। इस मूवी में ऋषि कपूर और रंजीता कौर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। ऋषि की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचाया था।

Rishi Kapoor Hit Movies

साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'कर्ज' ने बॉक्स ऑफिर जबरदस्त धमाल मचाया था। इस मूवी के डायरेक्टर सुभाष घई थे, जो अपनी फिल्मों की वजह से ही जाने जाते हैं। फिल्म 'कर्ज' में ऋषि के साथ टीना अंबानी को कास्ट किया गया था।

Rishi Kapoor Hit Movies

राजकपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्रेम रोग' साल 1982 में रिलीज की गई थी। इस मूवी में शम्मी कपूर और ऋषि कपूर को कास्ट किया गया था,साथ ही ऋषि के अपोजिट पद्मिनी कोल्हापुरे नजर आई थीं। यह रोमांस और ड्रामा फिल्म थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।