हसीन जहां ने आगे कहा, “मैंने जब शमी को कहा कि हमारे भरण-पोषण की सारी जिम्मेदारी तुम्हें उठानी होगी, तो उसने इनकार कर दिया। यही वजह थी कि हमें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अल्लाह का शुक्र है कि हमारे देश में एक कानून है जो लोगों को अपनी जिम्मेदारियां उठाने का आदेश देता है। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं, तो उसके चेहरे पर ये नहीं लिखा होता कि उसका कैरेक्टर खराब है, वो क्रिमिनल है या आपके और आपकी बेटी के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा। मैं भी ऐसे इंसान का ही शिकार हुई हूं।”