Shefali Jariwala Father Video: शेफाली जरीवाला की मौत 27 जून को मुंबई में हुई थी। कहा जा रहा है कि वह अपने व्रत वाले दिन बासी खाना खाने के बाद बेहोश हो गई थी, जिसके बाद उन्हें पति पराग त्यागी आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, लेकिन एक्ट्रेस को बचाया नहीं जा सका। 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। अब शेफाली की प्रेयर मीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनके पिता और पति दोनों की हालत उनके जाने के बाद कैसी हो गई है वह साफ देखा जा सकता है। शेफाली के पिता फूट-फूटकर रो रहे हैं वहीं, पराग अपने ससुर के सर पर हाथ रखकर उन्हें चुप करवा रहे हैं।