scriptशिल्पा शेट्टी का विवादों से रहा गहरा नाता, कभी किस तो कभी अंडरवर्ल्ड संग संबंध के लग चुके हैं आरोप | Most Popular Five Controversy of Shilpa Shetty | Patrika News
बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी का विवादों से रहा गहरा नाता, कभी किस तो कभी अंडरवर्ल्ड संग संबंध के लग चुके हैं आरोप

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस से लोगों को खूब इंस्पायर करती हैं। शिल्पा अपनी खूबसूरती के साथ विवादों को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े ये पांच बड़े विवाद।

नई दिल्लीSep 17, 2021 / 03:13 pm

Pratibha Tripathi

 Five Controversy of  Shilpa Shetty

Five Controversy of Shilpa Shetty

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों पति राज कुन्द्रा के पोर्नोग्राफी केस को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। यह पहला मौका नही है जब शिल्पा का नाम विवादों में आया है। इससे पहले भी वो कई बार विवादों का हिस्सा बन चुकी हैं। शादी से पहले लेकर शादी के बाद तक इनका कॉन्ट्रोवर्सी से रिश्ता टूटा नहीं है कभी सोशल मीडिया पर उनकी कोई विवादित तस्वीरों को लेकर सवाल उठे तो कभी आईपीएल में उनके पति मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसे दिखाई दिए। शिल्पा शेट्टी के ऐसे विवाद जो सोशल मीडिया पर छाए रहे हैं। अपनी शादी से लेकर ‘बिग ब्रदर 5’ के अलावा रिचर्ड गेर संग किसिंग को लेकर भी विवादों से घिरी नजर आई थीं. आइए जानते हैं उनसे जुड़ी उन कंट्रोवर्सी के बारें में ।

शिल्पा पर की गई नस्लवादी टिप्पणी

शिल्पा शेट्टी की लिस्ट में सबसे पहला विवाद उस समय सुर्खियों में था जब वो विदेशी रियलिटी शो बिग ब्रदर 5 का हिस्सा बनी थीं। इस शो में शिल्पा ने कई विवादों का सामना किया। शो की कंटेस्टेंट जेडी गुडी ने शिल्पा शेट्टी पर नस्लीय टिप्पणी की था। इस बात को सुनकर भारत में जेडी गुडी की खूब अलोचना हुई थी। वहीं शिल्पा की हिम्मत की खूब सराहना हुई। इस शो में शिल्पा के कई लोगों संग विवाद हुए लेकिन इंडिया में उनकी हिम्मत की खूब तारीफ हुई।

यह भी पढ़ें
-

उर्वशी रौतेला ने खुलेआम दी फैंस को चुनौती, किसी से भी भिड़ने के लिए तैयार

घर तोड़ने का लगा आरोप

शिल्पा शेट्टी पर घर तोड़ने का आरोप भी लग चुका है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी राज कुंद्र को डेट कर रही थीं। जो कि पहले से ही शादीशुदा थे। जब इस बात की खबर राज कुंद्र की पत्नी को लगी तो उन्होंने शिल्पा पर उनके घर को तोड़ने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में कविता कुंद्रा ने शिल्पा से इस बात के लिए माफी मांगी थी। जिसके बाद राज कुंद्र ने कविता को तलाक दिया और फिर शिल्पा से शादी कर ली।

शिल्पा पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप

ये किस्सा साल 2006 का है। जब शिल्पा शेट्टी और रीमा सेन ने एक तमिल मैगजीन के लिए बोल्ड फोटोशूट करवाया था। शिल्पा के इस फोटोशूट पर जमकर बवाल मचा था। शिल्पा और रीमा सेन के खिलाफ अश्लीलता फैलान के आरोप में मदुरई अदालत में गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। शिल्पा ने कोर्ट में अपने पर लगे आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था। शिल्पा ने कहा था कि उन्होंने कोई बोल्ड फोटोशूट नहीं कराया है।

यह भी पढ़ें
-

जब शो के दौरान विदेशी होस्ट ने उड़ाया था भारतीय संस्कृति का मजाक, ऐश्वर्या राय ने दिया था करारा जवाब…देखें Video

अंडरवर्ल्ड संग जुड़ा शिल्पा शेट्टी का नाम

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार साल 2003 में सुर्खियों में आया था। खबरें सामने आई थीं कि शिल्पा के परिवार के संबंध अंडरवर्ल्ड से हैं। शिल्पा के परिवार ने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था। शिल्पा की फैमिली का कहना था कि ये सब उनकी बेटी शिल्पा शेट्टी की इमेज खराब करने के लिए किया जा रहा है।

सरेआम शिल्पा शेट्टी को कर लिया था किस

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी साल 2007 में एड्स को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए हॉलीवुड के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। वहां उनके साथ हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेर भी थे। अचानक से रिचर्ड ने शिल्पा को किस कर लिया। जिसके बाद शिल्पा विवादों में फंस गईं। भारत में शिल्पा को लेकर खूब बवाल मचा। लोगों का कहना था कि कैसे कोई विदेशा कलाकार भारतीय एक्ट्रेस को किस कर सकता है। वहीं शिल्पा ने सफाई देते हुए कहा था कि सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ कि वह समझ ही नहीं पाईं कि उन्हें क्या करना है।

पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति

वैसे आपको बता दें इन दिनों शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार नए विवाद में फंस गया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप भी लगे हैं। इस मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की जारी है। साथ ही उनके बैंक अकाउंट्स की भी जांच जारी है। इस केस का असर शिल्पा के काम पर साफ देखने को मिल रहा है। शिल्पा ने टीवी शो ‘डांस इंडिया डांस’ को छोड़ दिया है।

Home / Entertainment / Bollywood / शिल्पा शेट्टी का विवादों से रहा गहरा नाता, कभी किस तो कभी अंडरवर्ल्ड संग संबंध के लग चुके हैं आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो