28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनय के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की सिंगिंग में एंट्री, पहला गाना लॉन्च

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनय में झंडे गाड़ने के बाद सिंगर बन गए हैं। उनका पहला गाना फिल्म ’बोले चूड़ियां’ में ’स्वैगी चूड़ियां’ नाम से रिलीज हो गया है।
2 min read
Google source verification
nawazuddin-siddiqui.png

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी फिल्म ’बोले चूड़ियां’ से गायकी में कदम रखा है। एक्टर ने इस फिल्म का सॉन्ग ’स्वैगी चूड़ियां’ गाया है। ये गाना रिलीज हो गया है। इस गाने पर नवाज का कहना है कि मैं असल में गायक नहीं हूं।

'हमेशा कुछ नया करना चाहता हूं, इसलिए ऐसा किया'
अभिनय के बाद गायन में हाथ आजमाने पर नवाज का कहना है कि,’ मैंने हमेशा अपने फैंस के लिए कुछ नया और अनूठा प्रयोग करने और पेश करने का लक्ष्य रखा है। जब मुझे मेेरे ब्रदर की मूवी में गाने के लिए कहा गया, तो मैंने झट से हां कर दी। चूंकि मैं हमेशा कुछ नया करना चाहता हूं, इसलिए ऐसा किया। मेरे कंफर्ट जोन से बाहर आने का यही रास्ता था। मुझे पूरी उम्मीद है कि जितना मुझे इस गाने को ष्शूट करने में आनंद आया, उतना ही मजा मेरे फैंस को इस गाने को देखने में आएगा।’

यह भी पढ़ें : एक और ईरानी अभिनेत्री Elnaaz Norouzi ने रखा बॉलीवुड में कदम, पहली फिल्म नवाजुद्दीन के साथ

इस फिल्म का लेटेस्ट गाना गुरूवार को रिलीज किया गया। 'तुम पे हम तो’ बोल का ये गाना नवाजुद्दीन और तमन्ना पर फिल्माया गया है। इस गाने को राज बर्मन ने गाया है और लाडो सुवलका ने लिखा है।

यह भी पढ़ें : बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजे गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परिवार में मना जश्न

'मैं कोई गायक नहीं हूं'

गौरतलब है कि फिल्म ’बोले चूड़ियां’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा तमन्ना भाटिया, कबीर दूूहन सिंह और राजपाल यादव प्रमुख किरदारों में हैं। ’स्वैगी चूड़ियां’ गाने का संगीत सनी इंदर ने दिया है। गाने में आकांक्षा शर्मा और सनी इंदर की आवाजें हैं। इस गाने से गायकी में डेब्यू करने वाले नवाज का कहना है कि मैं कोई गायक नहीं हूं। और मुझे इसमें कोई भ्रम भी नहीं है। न ही मुझे सिंगर बनने की तमन्ना है। लेकिन मैंने ये गाना मेरे भाई शमस के लिए किया है। जो गाना आया है उसमें सिंगिंग से ज्यादा रैपिंग है। इसे गाने के लिए कोई खास गायन कला का होना जरूरी नहीं है। गायकी को लेकर इस गाने ने आत्मविश्वास जरूर दिया है, लेकिन निकट भविश्य में कोई नया गाना लाने की तैयारी बिल्कुल नहीं है।