4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sushant Singh Rajput के मौत की गुत्थी सुलझी? NCB ने Rhea Chakraborty के खिलाफ कोर्ट में दाखिल किए आरोप

सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput) में एक बार फिर नया मोड़ आ चुका है और एक बार फिर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. NCB ने उनके खिलाफ कोर्ट में आरोप दाखिल किए हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 24 Jun 2022, 9:58 AM IST

NCB ने Rhea Chakraborty के खिलाफ कोर्ट में दाखिल किए आरोप

NCB ने Rhea Chakraborty के खिलाफ कोर्ट में दाखिल किए आरोप

बॉलीवुड का एक उभरता सितारा और आज भी अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को 2 साल हो चुके हैं. आज भी उनके फैंस उनको खूब याद करते हैं और उनके लिए हमेशा इंसाफ की मांग करते हैं. वहीं एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बार फिर से बड़ा मोड़ आया है, जिसके चलते उनकी गर्लफ्रेंड और रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हाल में NCB ने एक बड़ा कदम उठाया है.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक्ट्रेस के खिलाफ कोर्ट में आरोप दाखिल किए हैं. इससे पहले भी साल 2020 में ड्रग केस में रिया और उनके भाई शोविक की गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद काफी लंबे समय तक दोनों जेल में रहे थे. वहीं हाल में उनके खिलाफ कोर्ट में आरोपल दाखिल हो चुके हैं.

जिसके बाद बताया जा रहा है कि कोर्ट ने अभी तक रिया पर आरोप तय नहीं किए हैं. साथ ही केस की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी, जिसके लिए NCB भी अब इसके इंतजार में है. सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड के कई बड़े लोगों का नाम ड्रग केस में सामने आया था.

यह भी पढ़ें:'Shamshera' से Sanjay Dutt के फर्स्ट लुक 'दरोगा Shudh Singh' ने फैंस के बीच मनाया भौकाल, बोले - 'गदर मचा देगा'


सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर साल 2020 से लेकर आज तक उनके फैंस उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई में अपने फ्लैट में फंदे पर लटके हुए मिले थे. इस केस के मामले में रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को सितंबर 2020 में हिरासत में लिया गया था.

वहीं गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी. वहीं अह सभी को 12 जुलाई का इंतजार है और देखना है कि इस बार रिया चक्रवर्ती दोबारा जेल जाएंगी या वो इन सब आरोपों के मुक्त हो जाएंगी?

यह भी पढ़ें: 'Shamshera' से Vaani Kapoor का लुक देख फैंस को हुआ धोखा, Salman Khan की एक्स-गर्लफ्रेंड से किया कंपेयर

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन