4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘Shamshera’ से Vaani Kapoor का लुक देख फैंस को हुआ धोखा, Salman Khan की एक्स-गर्लफ्रेंड से किया कंपेयर

हाल में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) से एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) का पहला लुक सामने आ चुका है, जिसको देख लोगों का धोखा हो गया. जानें क्या है माजरा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 23 Jun 2022, 4:27 PM IST

Vaani Kapoor Look From Shamshera

Vaani Kapoor Look From Shamshera

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म का टीजर सामने आ चुका है, जिसके बाद से इस फिल्म के लिए फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है. फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक्साइटमेंट को जाहिर कर रहे हैं. फिल्म से पहले रणबीर कपूर का पहला लुक सामने आया था, जिसको देखने को बाद फैंस फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गए. फिल्म में रणबीर एक खूंखार डकैत के किरदार में नजर आने वाले हैं. वहीं फिल्म से संजय दत्त का लुक भी सामने आ चुका है, जिसको काफी पसंद किया गया.

वहीं अब फिल्म मेकर्स की और से फिल्म से वाणी कपूर (Vaani Kapoor) का भी पहला लुक सामने आया है. पोस्टर में वाणी कपूर बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्टर में रेल लंहगा पहना है. साथ ही उनके खुले बाल हवा में लहरा रहे हैं. इसके साथ उनके हाथ में लट्टू नजर आ रहा है. उनके इस लुक को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन इससे पहले उनके लुक को देखने के बाद फैंस को धोखा हो गया था. उनको लगा कि ये कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) है. कई यूजर्स ने उनके इस पोस्टर पर कमेंट भी किया और कहा कि 'एक बार को तो ऐसा लगा कैट है'.

यह भी पढ़ें: 'ये तो ना हॉरर है ना कॉमेडी, इतनी कमाई कैसे की', सिनेमाघरों में हिट साबित हुई Kartik Aryan की 'भूल भूलैया 2' OTT पर रही फ्लॉप?


वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि 'ये फिल्म वाणी के करियर की बेस्ट फिल्म साबित होगी'. वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि 'इस लुक में कुछ भी नया नहीं है और कई एक्ट्रेसेस पहले भी इस तरह के लुक में नजर आ चुकी हैं'. दरअसल, यूजर्स वाणी के लुक को लेकर इसलिए कंफ्यूज हो गए, क्योंकि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में कैटरीना कैफ भी सेम लुक में नजर आई थीं, जिसके बाद यूजर्स का कहना है कि 'वाणी तो ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की कटरीना लग रही है'. वहीं अपने इस पोस्टर शेयर करते हुए वाणी लिखती हैं 'वे अथक है और उसके पास सोने का दिल है. वे सोना हैं! #Shamshera ट्रेलर कल आउट होगा'.


वहीं अब फैंस को फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार है, जिसकी चाह न जाने कब से फैंस के दिलों में थी. बता दें कि 22 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर, संजय दत्त और रोनित रॉय मुख्य कलाकारों के तौर पर नजर आएंगे. फिल्म हिंदी भाषा के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है. रणबीर और वाणी की इस फिल्म की घोषणा साल 2018 मई में की गई थी, जिसके बाद कोरोना के चलते फिल्म को कई बार टालना पड़ा. काफी लंबा सफर तय करने के बाद अब फिल्म रिलीज के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें:‘299 रुपये महीने में नहीं बिकना मुझे..’ John Abraham ने अपने लिए क्यों कही ऐसी बात?

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन