28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Amitabh Bachchan हुए कोरोना पॉजिटिव, नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा- मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं

अब नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने भी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 12 Jul 2020, 6:27 PM IST

kp_sharma_oli.jpg

KP Sharma Oli tweet for Big B

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Covid Positive) कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल (Nanavati Hospital) में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई उनके लिए दुआ कर रहे हैं। बिग बी के कोरोना संक्रमित होने के कुछ देर बाद खबर आई कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में हर कोई सोशल मीडिया पर दोनों के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। अब नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने भी अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।

केपी शर्मा ओली ने ट्वीट (KP Sharma Oli Tweet) करते हुए लिखा, "भारत के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन क अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।" आपको बता दें कि बिग बी और अभिषेक बच्चन का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके पूरे परिवार का टेस्ट करवाया गया, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वहीं, जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव है।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Tweet) ने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी ट्वीच करके दी। उन्होंने लिखा, 'मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। अस्पताल में भर्ती हो गया हूं। अस्पताल वाले अध‍िक‍ारियों को जानकारी दे रहे हैं। परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया है जिसके रिपोर्ट का इंतजार है। जो भी लोग पिछले 10 दिन में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे निवेदन है कि वो अपना टेस्ट करा लें।' इसके अलावा अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने भी जानकारी दी थी कि वह भी कोरोना से संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो शांत और घबराएं न।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग