डायरेक्टर मिलाप जावेरी की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का बीते दिनों पहला गाना 'दिलबर, दिलबर...' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है और इस मूवी के इस वीडियो को फैंस पसंद भी कर रहे हैं। दरअसल इस मूवी के 'दिलबर, दिलबर...' सॉन्ग पर एक नई डांसर का वीडियो वायरल हो रहा है और इसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही हाल ही में अभी ‘सत्यमेव जयते’ का ही दूसरा गाना 'पानियों सा...' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इसे भी फैंस का अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है।