यूं तो यूट्यूब पर कोई न कोई अपनी वीडियो बनाकर डालता है इसमें कुछ वीडियो डांस की और सॉन्ग की होती है। ऐसे में बीते कुछ समय पहले डब्बू अंकल का डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिससे उन्हें कई बॉलीवुड स्टार से भी मिलने का मौका मिला। साथ ही उनके उस वीडियो से उन्हें एक पहचान मिली। लेकिन इन दिनों ऐसा ही एक और डांस का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तानी लड़के का है जो पंजाबी सॉन्ग 'लॉन्ग लाची' पर एक मॉल में धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है।