नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को देख सब हैरान हैं। हैरान होने के पीछे यह वजह नहीं है कि वीडियो डांस का है बल्कि इसके पीछे की वजह यह है कि यह डांस एक लड़के ने किया है वो भी पूरी अदा और नजाकत के साथ। पाकिस्तान में बॉलीवुड के साथ-साथ पंजाबी गानों और फिल्मों का प्रचलन भी है वहां के लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। अब आजकल फेमस हुए इस पंजाबी गाने को ही ले लीजिए "लौंग लाची"। ये गाना भारत में ही नहीं भारत के बहार कई देशों में खूब सुना जा रहा है लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो पाकिस्तान से वायरल हो रहा है। लौंग लाची गाना पंजाबी फिल्मों की फेमस अदाकारा नीरू बाजवा पर फिल्माया गया है। जिस वीडियो की बात हम कर रहे हैं उसे सोशल मीडिया पर लोग खूब देख और शेयर कर रहे हैं।