
अक्षय कुमार
OMG 2 Box Office Collection: यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की मुख्य भूमिकाओं वाली 'OMG 2' लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद भी फिल्म के कलेक्शन में एक स्थिरता देखी जा रही है। शनिवार को रिलीज के 16वें दिन फिल्म ने 3 करोड़, 25 लाख की कमाई की है। फिल्म ने सोमवार को 3 करोड़, 70 लाख की कमाई की थी। इसके बाद से लगातार फिल्म की कमाई कम हो रही थी। शुक्रवार को फिल्म कमाई डेढ़ करोड़ पर आ गई थी। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने अच्छी वापसी करते हुए सवा 3 करोड़ कलेक्शन किया है। sacnilk ने दिनभर के ट्रेंड के आधार पर फिल्म की कमाई की रिपोर्ट जारी की है। इसके बाद फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 131 करोड़ हो गया है।
'OMG 2' और 'गदर 2' एक ही तारीख में 11 अगस्त को रिलीज हुई थीं। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई की। दूसरी ओर OMG 2 ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और भारत में 100 करोड़ को वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का काफी फायदा मिला है। जिसके चलते फिल्म लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है।
Updated on:
26 Aug 2023 07:22 pm
Published on:
26 Aug 2023 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
