4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन दो बैडमिंटन खिलाडियों को शाहरुख की ‘जीरो’ का बेसब्री से इंतजार, जानिए क्यों

इस फिल्म में शाहरुख को बौने का किरदार निभाते देखा जाएगा
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jul 12, 2018

Shahrukh Zero

Shahrukh Zero

शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का इंतजार उनके प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं, लेकिन इस फिल्म से दो बैडमिंटन खिलाडिय़ों की उम्मीदें भी जुड़ी हैं। इस फिल्म में शाहरुख को बौने का किरदार निभाते देखा जाएगा। ऐसे में मार्क धर्माई और दिशा पांड्या को उम्मीद है कि इस फिल्म से बौनों प्रति लोगों की धारणा बदलेगी।

मार्क और दिशा कद में छोटे:

मार्क और दिशा दोनों कद में बेहद छोटे हैं और दोनों ही बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। स्टार प्लस के गेम शे 'सबसे स्मार्ट कौन' में दोनों को देखा गया था। उनका लक्ष्य सिर्फ इस संदेश को साझा करना था कि बौने होना लोगों को उनके सपने पूरे करने से नहीं रोकता।

यह भी पढ़ें: दारा सिंह: बॉलीवुड के असली एक्शन किंग, लड़े 500 कुश्ती के मुकाबले और सभी में रहे विजेता

यह भी पढ़ें: Flash Back: पहली ही फिल्म सुपरहिट, लगी आॅफर की लाइन लेकिन एक गलती ने चौपट कर दिया कॅरियर

नंबर 3 पैरा बैडमिंटन खिलाडी हैं मार्क:

मार्क वर्ल्ड नम्बर-3 पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और दिशा एक राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह इसके साथ ही एफएमसीजी कंपनी में क्रिएटिव हेड भी हैं। मार्क ने कहा, 'हम इस शो में पैसे जीतने के लक्ष्य से नहीं आए थे। हम तो लोगों के दिलों को जीतने आएओ थे और आशा है कि हम ऐसा करने में सफल रहे हों। लोगों के हमारे बारे में कुछ धारणाएं हैं और हम उन्हें बदलना चाते हैं।

रवि सबसे अच्छे मेजबान: दिशा
शाहरुख और आनंद एल.राय की फिल्म 'जीरो' एक बौने के जीवन पर आधारित है। इन बैडमिंटन खिलाडियों ने कहा कि आशा है कि शाहरुख की इस फिल्म के बाद लोगों का हमारे प्रति नजरिया बदलेगा। दिशा ने कहा, 'रवि सबसे अच्छे मेजbolबान हैं। इस शो की पूरी टीम बहुत प्रेरित करने वाली है। हमें घर जैसा महसूस हुआ।' मार्क वर्तमान में एशियाई खेलों की तैयारी में व्यस्त हैं और दिशा अपने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग