अमिताभ बच्चन के साथ बनाई अच्छी खासी पहचान
हम बात करें 70 के दशक की मशहूर अदाकारा रहीं परवीन बॉबी की, जिनकी कभी बॉलीवुड में तूती बोलती थी। परवीन ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी नाम कमाया था। लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी दर्दभरी रही थी। 1976 में परवीन एक मैग्जीन के कवर पर भी छपी थी। उन्होंने मॉडलिंग से फिल्मों का रुख किया था। वह बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक रहीं। शुरुआत में असफल होने के बाद परवीन ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी अच्छी खासी पहचान बनाई। वह उस समय की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने कॅरियर में काफी बुलंदियों को छूआ, लेकिन असल जिंदगी में उनकी प्यार की दास्तां बहुत ही दुख भरी रही है। परवीन का महेश भट्ट, कबीर बेदी और डैनी के साथ अफेयर रहा, लेकिन वह पति के दांपत्य सुख के लिए जिंदगीभर तरसती रहीं।