दुनिया अजीबोगरीब रहस्यों से भरी पड़ी है। आज हम आपको एक ऐसी रोचक कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपको अपने कानों पर विश्वास नहीं होगा। दरअसल, जंगल सालिकराम पादरी बाजार के शख्स बेचन सिंह 18 साल पहले अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए काम की तलाश में पंजाब गए थे। उसने वहां मेहनत-मजदूरी की, लेकिन वह घर नहीं लौट पाया। दरअसल, वह इतना पैसा नहीं कमा पाया कि वह अपने परिवार के पास कुछ लेकर लौटे। वह काम की तलाश में इधर-उधर भटकता रहा और जैसे-तैसे रोड पर ही गुजारा करता रहा। वर्ष 2012 तक बेचन के नहीं लौटने से उनकी पत्नी और बेटियों ने एक प्रतीकात्मक पुतला बनाया और उसका पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया और मौत के बाद की सारी औपचारिकता पूरी की गई।