scriptअपनी ड्रेस के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा | Priyanka Chopra Again Trolled For Her Designer Outfits | Patrika News

अपनी ड्रेस के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

Published: Apr 12, 2021 04:50:21 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

बीते रविवार शाम 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स यानी बाफ्टा 2021 का आयोजन किया गया। जिसमें कई सेलेब्स बड़े ही जबरदस्त अंदाज में दिखाई दिए। इस दौरान समारोह में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी पहुंचे थे। जिसके बाद से प्रियंका सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Priyanka Chopra Again Trolled For Her Designer Outfits

Priyanka Chopra Again Trolled For Her Designer Outfits

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब हॉलिवुड में भी धमाल मचाती हुई दिखाई देती हैं। आज प्रियंका का नाम इंटरनेशनल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुका है। प्रियंका हमेशा उन आउटफिट्स में दिखाई देती हैं। जिन्हें पहनने से बाकी एक्ट्रेसेस काफी डरती हैं। वह जब भी अपनी कोई तस्वीर पोस्ट करती हैं। वह सुर्खियों में बन जाती हैं। वहीं हाल ही में प्रियंका ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं तस्वीरों को देखने के बाद प्रियंका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

 Priyanka Chopra

दरअसल, बीते दिन यानी कि रविवार शाम लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में बाफ्टा 2021 का आयोजन किया गया। जहां शो को अटेंड करने के लिए प्रियंका अपने पति निक जोनस संग पहुंची थीं। इस दौरान वह बड़े ही ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दीं। प्रिंयका चोपड़ा वाइट धोती पैंट के साथ पिंक कलर के फ्लोरल कोट में नज़र आईं। वहीं साथ में निक ब्लैक कोट और पैंट पहने हुए दिखाई दिए। आउटफिट पहने प्रिंयका और निक बड़े ही शानदार अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते हुए दिखाई दिए। दोनों ने ही साथ में काफी जबरदस्त लग रहे हैं। वहीं दोनों की जोड़ी भी साथ में काफी दिलचस्प लग रही हैं। तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रिंयका की ड्रेस को देख लोग इतने भड़क गए कि वह उन्हें ट्रोल करने लगे।

Comment 1
Comment

नहीं पसंद आई लोगों को प्रियंका की जैकेट

सोशल मीडिया पर प्रियंका का लुक सामने आते ही वह सुर्खियां बंटोरने लगा। लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका के इस फैशन को अब तक का सबसे बेकार फैशन बताया। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि “इसे भी उतार दो शर्म तो बिल्कुल भी नहीं आ रही है। यह भारती संस्कृति नहीं है।” वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि “कुछ पहनना भूल गई लगता है।”

यह भी पढ़ें

जब स्टेज पर Priyanka Chopra की ड्रेस पर लगी टेप खुल गई थी, ‘नमस्ते’ पोज का तब लिया था सहारा

Priyanka Chopra

बटरफ्लाई ड्रेस में लग रही हैं बेहद खूबसूरत

वहीं प्रियंका चोपड़ा के दूसरे लुक के बारें में बात करें तो उसमें वह ब्लैक रंग के बॉडीकॉन आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस आउटफिट में प्रियंका की बेहद ही खूबसूरत लगी रही हैं। साथ ही उनका यह अंदाज सबसे अलग और हटकर लग रहा है। इस लुक के साथ प्रियंका ने बालों को बाधां हुआ है। साथ ही वह बड़े स्टाइल के साथ पोज देती हुईं अपनी खूबसूरती को फ्लॉन्ट करती हुईं दिखाई दे रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो