
रवीना टंडन
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सीमा पर तैनात भारतीय सैनिक अपनी सुरीली आवाज में गाना गा रहा है। इस गाने में सैनिक ने गलवान घाटी में हुई झड़प में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की शहादत का भी जिक्र किया है। इस गाने को सुनकर अभिनेत्री काफी भावुक हो गई।
वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है। "मेरी आंखों में आंसू है और गला भर आया है, माटी के असली लालों, मेरे वीरो, मेरे भाइयों, मेरे प्यार....., नसों में प्रतिभा और मातृभूमि के लिए जुनून, वीरा आप जहां कहीं भी हो, आपको बहुत सारा प्यार।"
वीडियो में सैनिक पंजाबी भाषा में गाना गा रहा है।जिसके माध्यम से वह हवा से अपने दोस्तों और मां तक संदेशा पहुंचाने की बात बोल रहा है। वह गाता है कि "सब लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि जंग तो नहीं छिड़ने वाली है, तू जाकर मेरी मां को दिलासा दे दे, जो मेरी चिंता में दिन रात जाग रही है, वह कहता है कि मां सीमा पर मेरे 20 साथी शहीद हो गए हैं, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है, आपका शेर बेटा यहां खड़ा हुआ है जो मौत से भी नहीं डरता है।
Published on:
24 Jun 2020, 8:44 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.