11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RCB IPL 2025 Winner: विराट ने अनुष्का की तारीफ में पढ़े कसीदे, RCB की जीत पर बोले- वह 2014 से…

RCB vs PBKS Final: विराट कोहली की टीम RCB ने 17 साल बाद IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस दौरान विराट ने अनुष्का शर्मा के लिए भी काफी कुछ बोला…

2 min read
Google source verification
RCB IPL 2025 Winner

Anushka Sharma and Virat Kohli get emotional after winning the match

Virat Kohli And Anushka Sharma Video: 3 जून मंगलवार को RCB ने इतिहास रच दिया। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली को आईपीएल 2025 की ट्रॉफी उठाने का शानदार मौका मिला। जो सपना उनकी आंखों में था वह सच हो गया। उनकी टीम ने आईपीएल 2025 जीत लिया। इस दौरान विराट कोहली बेहद भावुक दिखे। वह एक छोटे बच्चे की तरह रोते दिखे। वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी बेहद खुश और भावुक दिखीं। इस दौरान भी उन्होंने एक पत्नी का फर्ज निभाया और विराट कोहली को संभालते नजर आईं। जीत के बाद विराट ने अपनी पसंदीदा औरत यानी अपनी पत्नी अनुष्का के लिए अपना दिल खोलकर रख दिया। उन्होंने अनुष्का की तारीफों के पुल बांध दिए।

विराट कोहली ने अनुष्का की तारीफ की (Virat Kohli Reaction Anushka Sharma IPL Struggle)

विराट कोहली ने अपनी जीत का श्रेय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को भी दिया। उन्होंने कहा, "अनुष्का 2014 से यहां आ रही हैं और RCB का सपोर्ट कर रही हैं, इसलिए उनके लिए भी यह 11 साल हो गए हैं। वह लगातार यहां रही हैं, खेलों में आना, कठिन मैच देखना, हमें हारते हुए देखना। आपका लाइफ पार्टनर आपके खेलने के लिए क्या करता है, त्याग, कमिटमेंट, और हर मुश्किल समय में आपका साथ देना। यह कुछ ऐसा है जिसे आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते।"

यह भी पढ़ें: RCB vs PBKS Final: अनुष्का- विराट को मिला ‘सब्र का फल’ RCB की जीत पर प्रीति जिंटा का टूटा दिल, Video

कोहली ने अनुष्का की तारीफ में बोलीं ये चीजें (Virat Kohli Praised Anushka Sharma)

बता दें, विराट कोहली उस समय से RCB का हिस्सा है जब आईपीएल की शुरुआत की गई थी। ऐसे में विराट ने अनुष्का की तरह ही उन सभी भागीदारों के बारे में बात की, जो पर्दे के पीछे मौन रहकर संघर्ष करते हैं। उन्होंने ने कहा, "जब आप प्रोफेशनल रूप से खेलते हैं, तभी आप समझ पाते हैं कि पर्दे के पीछे कितनी सारी चीजें होती हैं और वे किससे गुजरते हैं।"

अनुष्का ने मुझे मेरे सबसे बुरे समय में देखा है, मेरे साथ सभी उतार-चढ़ावों से गुज़री है। उसने सब कुछ महसूस किया है दर्द, नज़दीकी चूक। वह बेंगलुरु से गहराई से जुड़ी हुई है। वह भी बैंगलोर की लड़की है, और आरसीबी के साथ उसका रिश्ता मज़बूत है। तो यह उनके लिए भी इनक्रेडिबली स्पेशल है उसे बहुत गर्व होगा।"