20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुशांत की मौत के बाद मुश्किल दौर से गुजरीं थी Rhea Chakraborty, सोशल मीडिया पर ब्रेक से छलका दर्द

Rhea Chakraborty announces social media break: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती ने एक बहुत ही मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर का सामना किया। जब उनकी जिंदगी पूरी तरह से विवादों में घिर गई, तब वो खुद को मानसिक और भावनात्मक तौर पर काफी कमजोर महसूस कर रही थीं।

2 min read
Google source verification
सुशांत की मौत के बाद मुश्किल दौर से गुजरीं थी रिया, सोशल मीडिया पर ब्रेक से छलका दर्द

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती (फोटो सोर्स: IMDb)

Rhea Chakraborty announces social media break: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty ) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर करके अपने फैंस को बताया कि वो कुछ समय के लिए डिजिटल दुनिया से दूरी बनाने जा रही हैं। बता दें, सुशांत सिंह के मौत के 5 साल बाद उन्होंने लिखा कि लगातार ऑनलाइन बने रहने का बोझ अब उन पर भारी पड़ने लगा है और वो एक बार फिर असल जिंदगी से जुड़ना चाहती हैं।

कुछ समय के लिए एक कदम पीछे हट रही हैं

रिया ने अपनी पोस्ट में ये भी लिखा कि इन दिनों वो खुद को मिस कर रही हैं। लगातार स्क्रॉलिंग, अपडेट रहने का प्रेशर और शोर, ये सब उनकी उम्मीद से ज्यादा थकाऊ हो गया है, जिसपर उन्होंने कहा कि उन्हें वो वक्त याद आ रहा है जब वो बिना ये सोचे कि इस पल की तस्वीर लेनी है, बस उस पल में मौजूद रहती थीं। बता दें, उन्हें शांति याद आ रही है और बस खुद होने का एहसास याद आ रहा है।

इतना ही नहीं, रिया ने आगे बताया कि वो कुछ समय के लिए एक कदम पीछे हट रही हैं, धीमा होने के लिए, गहरी सांस लेने के लिए और जो असली लगता है उससे फिर से जुड़ने के लिए और अभी के लिए वो पोस्ट किए गए पलों की बजाय जीए हुए पलों को चुन रही हैं।

7 साल के बाद एक्टिंग में वापसी

ये ब्रेक ऐसे वक्त में आया है जब रिया चक्रवर्ती 7 साल के लंबे अंतराल के बाद एक्टिंग में वापसी करने जा रही हैं। वो नेटफ्लिक्स ड्रामा सीरीज 'फैमिली बिजनेस' से बड़े पर्दे पर लौटेंगी। हंसल मेहता के निर्देशन में बनी इस सीरीज में अनिल कपूर, विजय वर्मा, नेहा धूपिया और ध्रुव सहगल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

इससे पहले भी रिया ने अपनी वापसी के बारे में एक भावुक नोट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि सेट पर गए 7 साल बीत चुके हैं लेकिन वो आज भी वही लड़की हैं जो 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी। उन्होंने लिखा कि उनका एक हिस्सा आगे बढ़ गया लेकिन एक हिस्सा रुककर इंतजार करता रहा। उन्होंने इसे अपना "चैप्टर 2" कहा।रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार 2021 में 'चेहरे' में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ देखा गया था। इससे पहले उन्होंने 'जलेबी' और 'मेरे डैड की मारुति' जैसी फिल्मों में काम किया था।