
Rishi kapoor
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड सहित फैंस को भी गहरा सदमा लगा है। ऋषि एक जिंदादिल इंसान थे, लेकिन जीवन के अंतिम दिनों में उन्हें एक डर सता रहा था। इस बात का जिक्र उन्होंने थोड़े दिन पहले अपने एक ट्वीट में भी किया था।
बता दें कि 'बेबी डॉल' सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ऋषि कपूर ने इस मामले में ट्वीट किए थे। कनिका का सपोर्ट करते हुए उन्होंने ताज होटल पर निशाना साधते हुए लिखा था—चलो दिल्ली एयरपोर्ट से तो निकल गई (कनिका कपूर), लेकिन ताज जैसे होटल में क्या विजटर्ज के लिए स्क्रीनिंग की सुविधा नहीं है। वे तो जरूर पकड़ लिए होते।
इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर कनिका कपूर और यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की तस्वीरें साझा की थी। वे कनिका के लिए चिंतित थे। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि उनके साथ कुछ गलत ना हो जाए। बता दें कि कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद काफी हंगामा हुआ था।
Updated on:
30 Apr 2020 01:41 pm
Published on:
30 Apr 2020 01:41 pm
