
saif ali khan
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने हाल ही में अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सैफ की पत्नी करीना कपूर खान ने इस दिन एक खास पार्टी का आयोजन कर अपने पति के जन्मदिन को खास मनाया। इस पार्टी में सैफ का पूरा परिवार मौजूद रहा।पार्टी की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही इन दिनों सैफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'हंटर' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं।फिल्म के लिए उन्होंने खास तरह का गेटअप लिया हुआ है जो इन दिनों लोगों का आकर्षण का विषय बना हुआ है। अब तक सैफ इस फिल्म की आधी शूटिंग पूरी कर चुके हैं।
बता दें, नवदीप सिंह की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हंटर' में सैफ अली खान एक नागा बाबा का रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी 1780 के दशक की हैं। इसी कारण इसका सेट काफी अनोखा बनाया गया है। हाल में सैफ ने 'हंटर' में अपने किरदार को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि, ‘ फिल्म में मैं कपड़े पहनता हूं लेकिन असल में मुझे नहीं पहनने चाहिए क्योंकि नागा का मतलब ही होता है नंगा। दरअसल मेरा कैरेक्टर एक हारे हुए नागा साधु के बारे में है और वो बदले की आग में जल रहा है।’
किरदार के लिए गुजरे फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से
बताते चलें सैफ अपनी इस फिल्म के लिए फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरे हैं। उन्होंने बताया कि,' मैंने इस रोल के लिए अपने कान छिदवा लिए हैं, हालांकि पहले मैं इसे लेकर थोड़ा सा परेशान था। मेरे बाल काफी ज़्यादा बढ़ गए थे जिसके चलते राजस्थान की भयंकर गर्मी में समय बिताना काफी चुनौतीपूर्ण था। कभी-कभार मेरे बालों और मेकअप को सही करने के लिए ही 2 घंटों तक का भी समय लग जाया करता था। मेरा किरदार एक इंसान है जिसका दिल एक जानवर का है और ये बेहद वाइल्ड किस्म का इंसान है। इस फिल्म की शूटिंग में पचास दिन देने के बाद मेरे स्पॉट ब्वॉय ने मुझसे कहा था कि आप कुछ बदले से नजर आ रहे हैं। मुझे लगता है कि कुछ रोल आपके साथ ऐसा कर सकते हैं।
Published on:
18 Aug 2018 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
