28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक के बाद डिप्रेशन का शिकार हो गए थे सैफ, पहली पत्नी अमृता ने सालों तक रखा बच्चों से दूर

उस दौरान सैफ को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ ने साल 2005 में बताया था कि उन्होंने अमृता को करोड़ों रुपए दिए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 10 Aug 2018, 5:17 PM IST

saif ali khan was in depression after divorse with amrita singh story

saif ali khan was in depression after divorse with amrita singh story

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और अमृता सिंह को आज तलाक लिए कई साल हो चुके हैं। दोनों के रिश्ते में भले ही दरारा पड़ चुकी है लेकिन सैफ आज भी अपने बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम खान को बेहद प्यार करते हैं। आज सैफ अपनी दूसरी पत्नी करीना कपूर खान के साथ रहते हैं। दोनों का एक बेटा है तैमूर अली खान। बता दें सैफ ने साल 2005 में अमृता से तलाक लिया था। उस दौरान सैफ को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ ने साल 2005 में बताया था कि उन्होंने अमृता को करोड़ों रुपए दिए थे। साथ ही वह एक लाख रुपए हर महीने उनके बेटे के लिए दे रहे थे, जब तक इब्राहिम 18 साल का न हो जाए।

सैफ ने एक इंटरव्यू में कई बातों का खुलासा किया था। उन्होंने अमृता को 2.5 करोड़ रुपए दिए थे। इतना ही नहीं सैफ ने कहा था कि वह शाहरुख खान नहीं है कि उनके पास इतने पैसे हों। उन्होंने वादा किया था कि वह हमेशा पैसे देते रहेंगे। वह हमेशा अपने वादे को निभाते रहेंगे, चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं।

जाह्नवी और खुशी भी फेल हैं सिंगर अनु मलिक की खूबसूरत बेटियों के आगे, दिखती हैं बार्बी डॅाल जैसी...

साथ ही उन्होंने ये वादा किया था कि ऐडवरटाइजमेंट से, स्टेज शो से या फिल्मों से कमाया गया पैसा भी बच्चों को जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया था कि उनका बंगला अमृता के नाम पर है। साथ ही यह भी सामने आया कि सैफ और उनकी तब की गर्लफ्रेंड रोजा उस वक्त एक दो कमरे के फ्लैट में रहते थे। इस दौरान वह काफी सुकून में थे। लंबे समय के बाद सैफ को खुद पर विश्वास आया कि वह सेल्फवर्थ और वेल्यूएबल हैं।

सनी ने फैंस से मांगी पैसों की मदद! बचाना चाहती हैं अपने इस करीबी शख्स की जान...

साथ ही एक रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ था कि, अमृता सैफ पर टैंट्रम्स शो करती थीं। साथ ही उनके बच्चों को उनसे मिलने नहीं दिया जाता था। वह इस दौरान बहुत दुखी थे। वह कहते थे कि उन दिनों वह बटुए में बेटे की तस्वीर को संभालकर कर रखते थे। तस्वीर को देखकर वह अकसर रोया करते थे।

एक बार फिर लौटा गुजरा जमाना, नए अंदाज में चला साड़ियों का चलन







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग