
प्रभास की मेकर्स से हो गई अनबन!
प्रभास की मूवी सलार ने सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया था। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। अब इस खबर के बाद प्रभास फैंस निराश हो सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रभास की सलार का दूसरा पार्ट अब नहीं बनेगा। माना जा रहा है कि सलार के दूसरे पार्ट को रोक दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास और डायरेक्टर के बीच अनबन हो गई है। इसी मूवी के जरिए पहली बार प्रभास और प्रशांत नील ने एक साथ काम किया था। सलार की धमाकेदार सफलता के बाद ही सलार 2 को लेकर खबर सामने आई थी।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रभास और प्रशांत नील की ‘सलार 2’ बंद हो गई है। कहा जा रहा है कि अब ये फिल्म हो सकता है कभी न बने। इन सब के पीछे की वजह प्रभास और प्रशांत नील के बीच होने वाले क्रिएटिव डिफरेंस बताए जा रहे हैं।
Published on:
25 May 2024 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
