
सलमान खान के फैन ने किया थिएटर में गैन कानूनी काम
Sikandar In box Office: ईद से एक दिन पहले रिलीज हुई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर को कई लोग पसंद कर रहे हैं तो कई इसे सिर दर्द बना रहे हैं। भाईजान के फैन कैसे हैं और कितने हैं ये हर कोई जानता है, लेकिन कभी-कभी एक्टर के फैन ही ऐसा काम कर दें जो किसी ने सोचा न हो तो हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही कुछ सलमान खान के एक फैन ने कर दिया है। हाल ही में सिनेमाघर में फिल्म 'सिकंदर' देखने पहुंचे कुछ फैंस ने ऐसा किया जिससे वहां मौजूद लोग डर गए। फैंस की एक हरकत के कारण सिनेमाघर में मौजूद लोगों की जान पर बन आई थी। इसका पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर भड़क उठे और उसे गलत बताने लगे। चलिए जानते हैं कि फिल्म 'सिकंदर' देखने पहुंचे कुछ फैंस ने क्या किया, जिसको लेकर इतना विवाद हो रहा है।
सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जैसे ही फिल्म रिलीज हुई उनके चाहने वाले थिएटर पहुंच गए। इसी बीच फैंस का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस वीडियो में कुछ फैंस ने जो सिकंदर देखने पहुंचे थे, 'ए मेरी जोहरा जबीं' गाने पर खुशी जताने के लिए सिनेमाघर के अंदर ही आतिशबाजी कर डाली। जिसकी वजह से वहां मौजूद लोग डर गए। इस आतिशबाजी से सिनेमाघर में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने इसे खतरनाक बताया। इस पूरी घटना का वायरल हो रहा है। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो महाराष्ट्र के मालेगांव का एक थियेटर बताया जा रहा है। ये वीडियो 31 मार्च का है। इस घटना के बाद थिएटर मैनेजमेंट और स्थानीय प्रशासन ने सख्ती बरतने की बात कही है।
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन हो गए हैं। फिल्म ने ओपनिंग से ज्यादा दूसरे दिन यानी ईद पर कमाई की थी। वहीं, तीसरे दिन फिल्म सिकंदर का कलेक्शन औंधेमुंह गिरा और महज 19 लाख की कमाई हुई। कई राज्यों में 'सिकंदर' की स्क्रीनिंग को कम कर दिया गया है। दर्शकों से फिल्म को ज्यादा प्यार नहीं मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा, “ये क्या है ये गलत है।” दूसरे ने लिखा, “ऐसे फैन भी हैं दुनिया में।”
Updated on:
02 Apr 2025 04:08 pm
Published on:
02 Apr 2025 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
