28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब No Kiss Policy फॉलो करने वाले सलमान ने Radhe फिल्म में टेप लगाकर किया था दिशा को Kiss

बॉलीवुड के दबंग एक्टर ने जब राधे फिल्म में दिशा पटानी को किस किया तो हर तरफ सब दंग रह गए थे कि भाईजान ने अपनी नो किस पॉलिसी कैसे तोड़ दी, जिसके जवाब में सलमान खान ने बताया कि उन्होंने दिशा को किस तो किया पर टेप लगा के।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 18 Aug 2021, 8:46 AM IST

radhe.jpg

बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर और दबंग स्टार सलमान खान बड़े पर्दे पर जितने दंबग किरदार में नजर आते है उतनी ही दबंग उनकी नो किस पॉलिसी है। साल मान खान अब तक लगभग 111 फिल्में कर चुके है पर उनकी नो किस पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं आया है। सलमान खान ऑन स्क्रीन पर किस करने को लेकर कभी हमी नहीं भरते हैं। लेकिन सलमान खान की फिल्म राधे में दिशा पटानी के साथ उनके किसिंग सीन ने दर्शकों को काफी हैरत में डाल दिया था। दर्शकों का कहना था कि सालों पुरानी अपनी नो किस पॉलिसी को भाई जान ने कैसे तोड़ दिया ? जिसके बाद बताया गया है कि सलमान खान ने किस तरह दिशा पटानी को किस किया ।था दरअसल सलमान ने खुद बताया कि उन्होंने किस तो किया है लेकिन दिशा के लिप्स पर टेप लगा लगाके।

एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने दिशा को किए गए किस को लेकर कहा कि मैंने दिशा को किस नहीं किया है मैंने टेप को किस किया था। मैं काफी अजीब आदमी हूं। वहीं मेरी फिल्म मैंने प्यार किया में मैंने कांच पर लगे लिपस्टिक के मार्क को किस किया था, हीरोइन कांच के दूसरी तरफ थी। वहीं सलमान खान से जब पूछा गया कि वह अपनी अगली फिल्मों में सच में किस करेंगे तो इसका जवाब बड़े जोरदार ढंग से देते हुए सलमान ने कहा कि नहीं नहीं अगली बार शायद आप मेरे और मेरी हीरोइन के बीच एक मोटा पर्दा देखेंगे, लेकिन पर्दे पर मैं अपनी नो किस पॉलिसी को नहीं तोड़ने वाला हूं।

वहीं दिशा पटानी ने सलमान संग अपने किस एक्सपीरियंस को साझा करते हुए कहा कि रोल की जो डिमांड होती है वह पूरी करनी ही पड़ती है। जैसा डायरेक्टर आदेश देता है उसके आगे हम कमजोर पड़ ही जाते हैं। दिशा कई फिल्मों में किसिंग सीन दे चुकी हैं। वहीं सलमान खान के साथ इस यूनीक किस का एक्सपीरियंस कैसा रहा इस बात का जवाब देते हुए दिशा कहती हैं कि यह एक्टर हमें डायरेक्टर कि थिंकिंग को फॉलो करना होता है, तो जो रोल की डिमांड होती है हमें वही करना होता है। बाकी सलमान खान के साथ यह किस काफी फनी एक्सपीरियंस रहा। इसके साथ ही सलमान सर पर हमेशा हंसी मजाक करते रहते हैं और उन्होंने अभी तक मुझे अनकंफरटेबल फील नहीं कराया है।बता दें कि दिशा और सलमान राधे से पहले भारत में भी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आ चुके है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग