24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sikandar Naache Song Out: सलमान खान की ‘सिकंदर’ का नया गाना रिलीज, भाईजान के हुक स्टेप ने जीता दिल

Salman Khan Sikandar Naache Song Out: फिल्म सिकंदर का नया गाना सिकंदर नाचे रिलीज हो गया है। ये गाना आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

2 min read
Google source verification
Salman khan movie Sikandar title track

Salman khan movie Sikandar title track

Sikandar New Song Naache Released: बॉलीवुड में एक बार फिर बवाल मचने वाला है। सलमान खान की नई फिल्म सिकंदर जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन उससे पहले फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने में भाईजान के हुक स्टेप के फैंस अभी से दीवाने हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर गाना आते ही ट्रेंड करने लगा है। इससे पहले सिकंदर के 2 टीजर रिलीज किए जा चुके हैं और अब फिल्म का एक और गाना जोकि Sikandar Movie का टाइटल ट्रैक है सिकंदर नाचे रिलीज कर दिया गया है।

फिल्म सिकंदर का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज (Sikandar New Song Naache Released)

फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। दोनों ने पहली बार फिल्म सिकंदर में काम किया है। फैंस को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आ रही हैं। फिल्म सिकंदर के गाने सिकंदर नाचे में सलमान खान अपने खास भाईजान अंदाज में धमाकेदार एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें, इस गाने के साथ हिट तिकड़ी साजिद नाडियाडवाला, सलमान खान और कोरियोग्राफर अहमद खान की वापसी हुई है। फिल्म के गाने में सलमान खान का नया हुक स्टेप देखने को मिला है। जोकि काफी हटकर नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Hina Khan का कैंसर के बीच टूटा सब्र का बांध! चेहरे पर दिखी निराशा, बोलीं- मेरे शरीर पर…

सलमान खान का नया हुक स्टेप फैंस को आया पसंद (Sikandar New Song Naache)

बता दें, सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट नजदीक आ रही है। मेकर्स प्रमोशन में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेलर लगभग तैयार हैं और एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले ही इसे रिलीज कर दिया जाएगा। सिकंदर में इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा सत्यराज, काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 2025 की ईद पर रिलीज होगी।