
सलमान का फैसला: 'दबंग 3' में पाकिस्तानी सिंगर नहीं, इस भारतीय को दिया मौका
मुंबई। सलमान खान ( Salman Khan ) की अपकमिंग मूवी 'दबंग 3' ( Dabangg 3 ) में वैसे तो अधिकतर किरदारों और कलाकारों को फिर से मौका दिया गया है। लेकिन इस बार मूवी के संगीत में भी बदलाव किया गया है। दबंग और दबंग 2 में पाकिस्तानी गायक कलाकार राहत फतेह अली ( Rahat Fateh Ali Khan ) से 'नैना' टाइटल वाले सॉन्ग करवाए गए थे। लेकिन इस बार राहत की जगह जावेद अली ( Javed Ali ) को मौका दिया गया है। गाने का आॅडियो रिलीज कर दिया गया है।
बताया जाता है कि 'दबंग 3' के लिए 'नैना...' सॉन्ग के लिए पहले राहत फतेह अली का ही नाम सामने आया था। लेकिन बाद में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए फैसला बदल दिया गया। इसके बाद जावेद अली की एंट्री हुई। 'नैना लड़े...' सॉन्ग का म्यूजिक साजिद—वाजिद ने दिया है जबकि बोल दानिश साबरी ने लिखे हैं।
आपको बता दें कि 'दबंग 3' में इस बार सोनू सूद की जगह किच्चा सुदीप को नेगेटिव लीड का किरदार दिया गया है। साथ ही सई मांजरेकर को सलेक्ट किया गया है। एक्ट्रेस की ये डेब्यू मूवी होगी। जबकि सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान को बरकार रखा गया है। सलमान की ये बड़ी मूवी 20 दिसंबर को रिलीज होगी। मूवी का डॉयरेक्शन प्रभुदेवा ने किया है।
Published on:
07 Nov 2019 07:45 pm
