सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के मेन किरदार के लिए सलमान खान और दीपक तिजोरी के बीच कड़ी टक्कर थी? जी हां, इस फिल्म के लिए दोनों ने अपना-अपना ऑडिशन दिया था और उस दौरान किरदार के लिए दीपिक तिजोरी के भी नाम पर विचार किया जा रहा था. आज हम आपको इस किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दीपक तिजोरी को सलमान खान ने रिप्लेस कर दिया था. आखिर मेकर्स ने ऐसा क्या देखा था, जिसकी वजह से उन्होंने दीपक को नहीं सलमान को चुना?