
sara ali khan
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी बेटी सारा अली खान के साथ करण जौहर के चैट 'कॉफी विद करण' शो में पहुंचे। करण के इस चैट शो में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज स्टार्स शामिल हो चुके हैं। करण के इस शो के दौरान सारा और सैफ से कई दिलचस्प सवाल किए गए हैं। सारा से उनकी मां अमृता सिंह से लेकर उनकी सौतेली मां करीना कपूर से जुड़े सवाल पूछे गए। जिसका सारा ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया। शो के दौरान सारा ने बताया कि उन्हें करीना की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में उनका 'पू' वाला करैक्टर काफी पसंद है। साथ ही सारा ने बताया कि वह करीना को क्या कहकर बुलाती हैं।
करीना कभी अनकंफर्टेबल नहीं हुईं:
चैट शो में सारा ने कहा कि वह 'कभी खुशी कभी गम' में उनके करैक्टर 'पू' से काफी प्रभावित थीं। वहीं सारा कहती हैं कि वह कभी भी करीना से अनकंफर्टेबल नहीं हुई थीं। मुझे पहले से ही सभी चीज क्लीयर थी। हमारे बीच किसी भी बारे मे कोई कनफ्यूजन नहीं था। करीना ने मुझसे कहा है कि तुम्हारी मां हैं जो बहुत अच्छी हैं। हम हमेशा दोस्त की तरह रहेंगे। करीना चाहती हैं कि मैं उन्हें 'के' या करीना ही कहूं। लेनिक अब्बा चाहते हैं की मैं करीना को छोटी मां कहकर बुलाया करो। मुझे लगता है की वह मुझसे छोटी मम्मी सुनकर करीना काफी गुस्सा हो जाएंगी।
मां ने किया था पिता की दूसरी शादी में जाने के लिए ड्रेसअप:
चैट शो के दौरान सारा ने एक और बेहद ही इमोशनल कर देने वाली बात का खुलासा किया। सारा ने बाताया, 'मेरी मां ने मुझे खुद अपने हाथों से पिता की दूसरी शादी के दिन पर तैयार किया था। उस दिन सभी ये सोच रहे थे कि मेरी मां ऐसे मौके पर असहज महसूस करेंगी या फिर करीना के लिए ऐसा कुछ होगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था बिलकुल भी नहीं।' सारा ने कहा- 'मेरी मां ने पापा की शादी पर मुझे भेजते हुए कहा था वहां अच्छा समय बिताओ और अपने पिता के लिए वहां रहो।
Published on:
20 Nov 2018 12:26 pm
