
सीमा हैदर और पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और सचिन मीणा आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी चर्चा की वजह सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर है। गुलाम हैदर ने हाल ही में नोएडा कोर्ट में सीमा हैदर और सचिन पर मुकदमा दायर किया था। अब गुलाम हैदर ने सीमा हैदर की तरह ही यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया है। गुलाम हैदर ने ऐसा करने के पीछे की वजह भी बताई है।
गुलाम हैदर के यूट्यूब चैनल का नाम @GhulamHaider9 है। इस पर हजारों सब्सक्राइबर भी हैं। गुलाम हैदर का कहना है कि वो अपने बच्चों के लिए वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में गुलाम ने कहा, "मैं वीडियो बनाने के साथ ही कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान और भारत की सरकार से अपने बच्चों की वापसी के लिए मांग कर रहा हूं।"
यह भी पढ़ें: Video: सीमा हैदर ने खेली ऐसी होली कि शर्म से लाल हो गए सचिन, वीडियो वायरल
सीमा हैदर और सचिन की मुलाकात पबजी गेम खेलने के दौरान हुई थी। इस बीच दोनों ने नंबर शेयर करके बातें करना शुरू कर दी और धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। इसके बाद सचिन से मिलने के बाद सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते से अवैध तरीके से भारत आ गई और सचिन के साथ ही रहने लगीं।
यह भी पढ़ें: टूट जाएगी Seema Haider और Sachin की शादी! पाकिस्तानी पति ने लिया ये बड़ा एक्शन
सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम उस समय सऊदी अरब में रह रहे थे। सीमा के चले जाने के बाद गुलाम ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ गलत हुआ है। उन्हें बच्चों से अलग कर दिया गया है।
Published on:
4 Apr 2024, 12:51 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.