
बड़े पर्दे पर फिर साथ दिखेंगे शाहरुख़-काजोल
शाहरुख़ ख़ान की 1993 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म 'बाजीगर' में काजोल और शिल्पा शेट्टी ने भी खास भूमिका निभाई थी। फैंस को आज भी इस फिल्म के गाने और डायलॉग याद हैं। वहीं, यह फिल्म एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
शाहरुख़ खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''आपको हमारे रेट्रो फिल्म फेस्टिवल में आइकोनिक बॉलीवुड क्लासिक 'बाजीगर' के साथ पलों को फिर से जीने के लिए इनवाइट कर रहा हूं। मैं इस पुरानी यादों की यात्रा में आपके साथ शामिल होने के लिए एक्साइटेड हूं। आइए एक साथ मिलकर बॉलीवुड के टाइमलेस ऐरा का जश्न मनाएं! आपके नजदीकी सिनेपोलिस थिएटर में स्क्रीनिंग।''
रेट्रो फिल्म फेस्टिवल 22 से 28 मार्च तक चलेगा। इस फेस्टिवल के दौरान 'बाजीगर', 'खिलाड़ी' और 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' को देश के करीब 25 सिनेपोलिस थिएटर्स में दोबारा रिलीज किया जा रहा है। यानी शाहरुख खान और अक्षय कुमार की फिल्म एक बार फिर धमाका करने के लिए तैयार है। इन तीनों फिल्मों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
Published on:
23 Mar 2024, 10:42 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.