2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान ने दिलीप कुमार के लिए खुद बिछाया रेड कार्पेट, देखें वीडियो

मोहम्मद यूसुफ खान के नाम से जन्मे दिलीप साहब का रिश्ता शाहरुख खान के साथ बहुत खास रहा है। शाहरुख को दिलीप कुमार बेटे की तरह चाहते थे, और शाहरुख भी उन्‍हें उतना ही सम्‍मान देते थे। वे और उनकी पत्नी सायरा बानो शाहरुख को बेटे की तरह ट्रीट करते थे।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 18 Jan 2022, 11:54 PM IST

शाहरुख खान ने दिलीप कुमार के लिए खुद बिछाया रेड कार्पेट, देखें वीडियो

शाहरुख खान ने दिलीप कुमार के लिए खुद बिछाया रेड कार्पेट, देखें वीडियो

हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर हुए दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई 2021 को हो गया था। दिलीप कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा। फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने ट्वीट करके शोक जताया है। लेकिन शाहरुख खान उनके निधन से काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। दिलीप कुमार के साथ शाहरुख खान का रिश्ता बहुत ही गहरा और अलग है। शाहरुख खान को दिलीप कुमार के घर में बेटे का दर्जा मिला हुआ था। दिलीप कुमार उन्हें अपना अपना मुंहबोला बेटा मानते थे। दोनों कि एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें शाहरुख रेड कार्पेट बिछाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये वीडियो ज़ी सिने अवार्डस 2001 की है, जिसमें शाहरुख खान, दिलीप कुमार और सायरा बानो के लिए रेड कार्पेट बिछाते हुए दिखाई दिए। पहले वीडियो में शाहरुख दिलीप कुमार की तारीफ करते नजर आए। अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख ने एक किस्सा भी साझा किया जिसमें दिलीप कुमार ने उनके गालों को प्यार से थपथपाते हुए कहा था, "कड़ी मेहनत करो"। दिलीप कुमार ने उनको फिल्मों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शाबाशी दी थी और उन्हें और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया था।


वीडियो के आखिर में शाहरुख खान ने दिलीप कुमार और शायरा बानो को इंवाइट किया और खुद अपने हाथों से रेड कार्पेट को अनरोल करते हुए दिखाई दिए। बता दें, अभी कुछ दिन पहले ही दिलीप कुमार की संपत्ति को उनकी पत्नी सायरा बानो के नाम कर दिया गया। खबरों के मुताबिक दिलीप कुमार के पास 6800 करोड़ रुपये कि कुल संपत्ति थी।

यह भी पढ़े - ऐश्वर्या शर्म से हो गईं थी लाल, जब धनुष ने उनके लिया किया ये काम
यह भी पढ़े -कपिल शर्मा की बेटी अनायरा ने बजाया ड्रम, बोली- पापा आप भी बजाओ